VIDEO : उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शाहजहांपुर, विधायक के निधन पर जताया शोक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक के परिवार को ढाढ़स बंधाया। दोपहर करीब दो बजे मानवेंद्र सिंह के पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर गांव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने उनके पुत्र अरविंद सिंह को सांत्वना दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। ईश्वर से पार्थना करते हैं कि उन्हें अपने चरणों में जगह दें। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, विधायक हरिप्रकाश वर्मा आदि साथ रहे।

