शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों का जोश हाई

Connect News 24

शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पढ़ने लिखने के साथ खेलना भी जरूरी है। कुछ युवा खेलों में ही अपना करियर बना रहे हैं। उनकी तरह आप भी आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया। इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। फिर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें पहले नंबर पर आने के लिए बालकों ने काफी जोर लगाया। उसके बाद बालिका वर्ग की दौड़ हुई, बालिकाओं ने भी जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। इसके बाद हर्डल्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और त्रिकूद, शॉट पुट, हम्मर थ्रो, जेवलिन थ्रो, बाधा दौड़, चाल, क्रॉस कंट्री समेत तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button