VIDEO : शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंदिर में लगाया पोछा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र में स्थित फूलमती मंदिर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक रवि मोहन भी रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम सभी को मंदिरों में ही नहीं अपने आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिले के मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जिनमें प्रतिभाग करें और 22 जनवरी को अपने घरों पर दीप जलाकर दिवाली मनाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे आराध्य भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।