शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर के सदर बाजार में ज्वैलरी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Connect News 24

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में स्थित विनोद सराफ की ज्वैलरी शॉप में शनिवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विनोद सराफ सदर बाजार क्षेत्र के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 09.15 बजे वह ज्वैलरी शॉप बंदकर शाह कॉलोनी स्थित आवास पर चले गए थे। दुकान की रखवाली करने वाले चौकीदार बाबूराम ने दुकान के अंदर से धुआं बाहर आता देखकर विनोद सर्राफ को जानकारी दी। वह तुरंत दुकान में आ गए और फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। विद्युत लाइन कटवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके बाद तीन और गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर बुला लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ वीएन पटेल ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जांच के बाद वास्तविक स्थिति पता चलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button