शाहजहाँपुर

VIDEO : रोजा रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप

Connect News 24

लखनऊ से बरेली की तरफ जा रही मालगाड़ी के वैगन में बुधवार की रात आग लग गई। धुआं देखकर दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे शाहजहांपुर के रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी। गाड़ी को यार्ड में रोका गया। सूचना आने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। ओएचई लाइन को बंद कराया गया। एक फायर टेंडर खत्म होने के बाद दूसरे को बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है। एफएसओ बीडी पटेल ने बताया कि 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button