बरेली
VIDEO : रात में गांव के बाहर हो रहा था अवैध खनन, ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, हंगामा
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। गांव खजुरिया के ग्रामीणों ने शनिवार रात अवैध खनन करते एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यहां किसी भट्ठे के लिए अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि जब यह चोरी नहीं कर रहे थे तो रात में ही खनन क्यों कर रहे थे। उन्होंने रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को चारों ओर से घेर लिया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस खनन माफिया का ही पक्ष लेती रही। यह तक कह दिया कि अब दिन में खनन करो। इस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर हंगामा कर दिया। रात में ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया गया।



