VIDEO : शाहजहांपुर में 15 केंद्रों पर संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
शाहजहांपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के सभी 15 केंद्रों पर हुई। परीक्षा से एक घंटा पहले ही छात्र-छात्राओं का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10.30 बजे से छात्र-छात्राओं को केंद्रों में प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया। केंद्रों के गेट पर ही उनके प्रवेश पत्र चेक किए गए। इसके बाद कक्षों की जानकारी देकर प्रवेश दिया गया। शहर के जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। जहां पर छात्र छात्राओं को लेकर उनके अभिभावक पहुंचे। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया।