रामपुर

Ram Mandir: रामपुर की रजा लाइब्रेरी में फारसी, उर्दू के साथ अंग्रेजी में पढ़ें रामायण, रामोत्सव पर प्रदर्शनी

Connect News 24

Read Ramayana in English along with Persian and Urdu in Raza Library of Rampur, exhibition on Ramotsav

रामपुर की रजा लाइब्रेरी में रखी रामायण
– फोटो : संवाद

विस्तार


रामपुर की रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम में संस्कृत, फारसी, उर्दू के साथ ही अंग्रेजी में भी रामायण को पढ़ा जा सकता है। रामोत्सव के उपलक्ष्य में रजा लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी में अंग्रेजी में अनुवादित रामायण भी रखी गई है। पांच खंडों में अनुवादित अंग्रेजी की रामायण लोगों को आकर्षित कर रही है।

लंदन की टुबनर एंड कंपनी और मुंबई के भारतीय विद्या भवन द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी में रामायण लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना मानी जाती है। यहां पर श्रीराम से जुड़े संग्रहों के साथ ही पवित्र कुरान भी है। इसके अलावा यहां तुर्की, फारसी, उर्दू व संस्कृत में अनुवादित करीब 17 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां हैं।

रजा लाइब्रेरी ने रामोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम से जुड़े संग्रहों की प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इस प्रदर्शनी में वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस के साथ फारसी, उर्दू में अनुवादित रामायण के संग्रह का प्रदर्शन किया है।रजा लाइब्रेरी में अंग्रेजी में अनुवादित रामायण का भी प्रदर्शन किया गया है।

यहां पर अंग्रेजी में अनुवादित रामायण बेहद खास बनी हुई है। लंदन की टुबनर एंड कंपनी की ओर से प्रकाशित इस रामायण का अनुवाद राल्फ टीएच ग्रिफिथ द्वारा किया गया है। इस अनुवादित रामायण में खंड एक से पांच तक को अनुवादित किया गया है। 360 पृष्ठ की इस रामायण में विभिन्न काल खंडों का वर्णन किया गया है।

इसी तरह भारतीय विद्या भवन मुंबई द्वारा प्रकाशित रामायण का भी प्रदर्शन किया गया है। 304 पृष्ठ की इस रामायण का अनुवाद सी राजगोपालाचारी द्वारा किया गया है। इसे भी प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button