रामपुर

VIDEO : रामपुर की रजा लाइब्रेरी में फारसी, उर्दू के साथ अंग्रेजी में भी पढ़ें रामायण, रामोत्सव पर लगाई गई प्रदर्शनी

Connect News 24

रामपुर की रजा लाइब्रेरी एंड म्यूजियम में संस्कृत, फारसी, उर्दू के साथ ही अंग्रेजी में भी रामायण को पढ़ा जा सकता है। रामोत्सव के उपलक्ष्य में रजा लाइब्रेरी में लगी प्रदर्शनी में अंग्रेजी में अनुवादित रामायण भी रखी गई है। पांच खंडों में अनुवादित अंग्रेजी की रामायण लोगों को आकर्षित कर रही है। लंदन की टुबनर एंड कंपनी और मुंबई के भारतीय विद्या भवन द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी में रामायण लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना मानी जाती है। यहां पर श्रीराम से जुड़े संग्रहों के साथ ही पवित्र कुरान भी है। इसके अलावा यहां तुर्की, फारसी, उर्दू व संस्कृत में अनुवादित करीब 17 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button