VIDEO : शाहजहांपुर के निगोही में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तिंदूलिया में सोमवार रात प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। गांव तिंदूलिया निवासी दिव्यांग मुकेश यादव (30) के छोटे भाई धीरेंद्र की शादी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के परसपुर गांव में लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी की छोटी बहन रामा यादव (22) से मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को रामा के चचेरे भाई छोटू यादव की परसपुर गांव में शादी थी। बताते हैं कि सोमवार शाम को मुकेश बाइक से रामा को बरात से अपने गांव ले आया। गांव के बाहर बादाम सिंह के बग्गर में बने कमरे में ले जाकर रखा। पुलिस का कहना है कि रात में मुकेश ने तमंचे से लड़की के गले में गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।