बदायूं

VIDEO : बदायूं में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर बेटे का शव लटका देख बेसुध हुई मां

Connect News 24

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में गांव कनऊ खेड़ा निवासी युवक ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

ग्राम कनऊ खेड़ा निवासी सोमेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका परिवार रमनगला गांव का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले रमननगला गांव में उसके बड़े भाई की हत्या हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले रमनगला गांव छोड़कर कनऊ खेड़ा आ गए थे। यहां उन्होंने अपना मकान बनवा लिया था। युवक के पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल उसकी मां वीरावती और 10 साल का भतीजा है। सोमेंद्र की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button