शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में दिवाली को लेकर चमका बाजार, जमकर हुई खील-खिलौने और दीयों की खरीदारी

Connect News 24

शाहजहांपुर में नरक चतुर्दशी यानि नरक चौदस पर शनिवार को सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। छुट्टी होने के कारण लोग सुबह से ही दिवाली के लिए मिठाई, ड्राई फ्रूट, मोमबत्ती, रंगोली का सामान खरीदने के लिए बाजार में पहुंचने लगे थे। शहर के बहादुरगंज, सदर बाजार, चौक और जलालनगर क्षेत्र की बाजार में भीड़ उमड़ी। जहां पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, खील-खिलौने, मिट्टी के दीये आदि खरीदे। साथ ही रंग बिरंगी झालरों, रुई बाती, झाडू आदि की खरीदारी भी की गई।

जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखी गई। मिट्टी की मूर्तियां साइज के हिसाब से बेची गई। मूर्तियों के साथ मिट्टी से बने खिलौने भी बिके। इसके अलावा लोगों ने मोमबत्तियां, रंगोली बनाने के लिए उपकरणों को खरीदा ताकि आसानी से अच्छी रंगोली बनाई जा सके। दिवाली पर्व मानने के लिए घरों में झालरें भी खरीदी गई। इसके साथ ही मिठाई, पटाखे खूब बिक रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button