मनोरंजन

सलमान खान की न्यू बाल्ड लुक की वीडियो हुई वायरल, फैंस बोले- ‘तेरे नाम 2 की हो रही तैयारी’

Connect News 24

 Salman Khan New Bald Look Video Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. फिलहाल एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल 20 अगस्त, रविवार को बॉलीवुड के भाईजान को मुंबई में एक पार्टी में अपने नए बाल्ड लुक के साथ स्पॉट किया गया. एक्टर के इस नए लुक के बा चर्चे शुरू हो गए हैं कि सलमान खान ‘तेरे नाम 2’ की तैयारी कर रहे हैं.

सलमान खान नए बाल्ड लुक में हुए स्पॉट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी कार से बाहर निकलते दिख रहे हैं. भाईजान मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे. इस दौरान एक्टर को नए बाल्ड लुक में स्पॉट किया गया था. पार्टी के लिए सलमान ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था. वीडियो में फैंस को “भाई, भाई” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. वहीं पैप्स ने भी सलमान के इस नए लुक की जमकर तस्वीरें लीं और वीडियो बनाई.

 


सलमान खान नए बाल्ड लुक की वीडियो पर फैंस दे रहे रिएक्शन
हालाँकं सलमान अपने नए लुक के बारे में चुप्पी साधे रहे, लेकिन एक्टर के इन नए लुक से ऐसी अटकलें लगने लगीं हैं कि वह ‘तेरे नाम 2’ की तैयारी कर रहे हैं. एक फैन ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “ तेरे नाम 2 की स्क्रिप्ट रेडी.” एक और ने लिखा, “ शायद तेरे नाम 2 आ रही है.” एक और ने लिखा, “ तेरे नाम कमिंग 2 सून.”

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ जल्द होने वाली है रिलीज
फिलहला सलमान खान इन दिनों साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘टाइगर 3’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें. इस फिल्म की पहली दो इंस्टॉलमेंट को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सक्सेस मिली थी और अब फैंस बड़े पर्दे पर एक बार फिर टाइगर और जोया की जोड़ी का मैजिक देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं. वहीं इस फिल्म को बड़ा और बेहतर बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

‘टाइगर’ सीरीज़ के अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि सलमान, सूरज बड़जात्या के साथ ‘प्रेम की शादी’ नाम की फिल्म के लिए फिर से जुड़ेंगे. हालांकि सलमान ने अभी तक इन रूमर्स को कंफर्म नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:-Banita Sandhu और AP Dhillon के फोटोज पर फैंस ने किया रिएक्ट, बोलें- ‘तुम दोनो का अब ज्यादा हो गया है…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button