बरेली

VIDEO : गांधी जयंती पर सेल्समैन बैग में पौव्वा भरकर बेच रहा था देसी शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

Connect News 24

गांधी जयंती पर शराबबंदी (ड्राई-डे) होता है। शराब की दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में दो अक्तूबर को एक सेल्समैन बैग में पौव्वा भरकर ब्लैक में शराब बेच रहा था। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस पर वह हाथापाई करने पर उतारू हो गया।

मामला थाना इज्जतनगर के गांव मुंडिया अहमदनगर का है। कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवार सेल्समैन को देसी शराब बेचते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके बैग में देसी शराब के कई पौव्वे मिले। वह 70 रुपये का पौव्वा 100 रुपये में बेच रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब बेची जा रही थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button