शाहजहाँपुर

VIDEO : अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की जयंती पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुनाई कविता, दिया ये संदेश

Connect News 24

शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने अपने को मुसीबत में डालकर हमारा भविष्य बनाया। क्रांतिकारी सत्य के रास्ते से नहीं हटे, जिसके परिणाम आजादी का सूरज देशवासियों को देखने को मिला। वह मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर काकोरी संग्राम के नायक अशफाक उल्ला खां की 123वीं जयंती समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्य अतिथि खन्ना ने कहा कि अशफाक उल्ला खां ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वस्व भारत माता के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने 18 साल की उम्र में एक क्रांतिकारी से प्रेरणा ली और पढ़ाई के दौरान ही क्रांति का बिगुल फूंक दिया। हम सबका कर्तव्य है कि क्रांतिकारियों के विचारों को आगे बढ़ाएं और उनसे प्रेरणा लें। वित्त मंत्री ने कविता के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button