बदायूं
VIDEO : बदायूं के मेला ककोड़ा में लगा स्काउट का कैंप, कई स्कूलों के छात्र हैं शामिल, श्रद्धालुओं की करते हैं मदद
बदायूं के मेला ककोड़ा में स्काउट गाइड की ओर भी कैंप लगाया गया है। संस्था के जिला अध्यक्ष एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि एनए इंटर कॉलेज बिल्सी, दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज ललुआ नगला, राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर, चंद्रपाल सिंह चंद्रपाल सिंह पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सरफुद्दीन नगला, शहीद सरदार भगत सिंह सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय फकीराबाद, गौतम बुद्ध इंटर कालेज लभारी कादरचौक, मदन लाल इंटर कालेज बिसौली, केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज टिकरी, स्वतंत्र दल बदायूं के स्काउट सेवा कर रहे हैं। स्काउट ने पिछले वर्ष मेले में खोए 432 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया था। ये स्काउट मेला ककोड़ा में स्वच्छता, आपातकाल के लिए भी तैयार रहते हैं।


