शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Connect News 24

शाहजहांपुर में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जीआईसी में हुआ।। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी विज्ञान के प्रति अभिरुचि, तार्किक क्षमता व कल्पनाशीलता का मॉडल के माध्यम से प्रदर्शन किया। राज्य स्तर के विजेताओं को 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। जीआईसी के सभागार में होने वाली प्रतियोगिता में 100 मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिला स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति 15 मॉडलों का चयन कर मंडल स्तर पर भेजेगी। मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इनमें प्रथम को 5000, द्वितीय को 3,000 तथा तृतीय को 2,000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही प्रशस्ति-पत्र, सम्मान, प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न भी दिए जाएंगे। बाकी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button