शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस पर आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, पुलिस लाइन में हुई परेड
शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह, विकास भवन में सीडीओ एसबी सिंह, एसपी ऑफिस में एसपी अशोक मीणा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी ने तिरंगा को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। कदम से कदम मिलाकर पुलिस कर्मियों ने परेड की। सुबह 9:30 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। उसके बाद पुलिस की टोलियों ने कमांडर सीओ सदर अमित चौरसिया के नेतृत्व में परेड की। इसके बाद मंत्री ने शपथ दिलाई।