शाहजहाँपुर

VIDEO : शाहजहांपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 12 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी

Connect News 24

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जलालाबाद इलाके में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग ऑटो में सवार थे। गंगा स्नान करते पांचाल घाट जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button