बदायूं
VIDEO : प्रेमालाप करते नाग-नागिन को ग्रामीण ने लाठी से पीटकर मार डाला, मुकदमा दर्ज
बदायूं में नाग-नागिन की हत्या का मामला सामने आया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेड़ा में घर के बरामदे में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेमालाप कर रहा था। ग्रामीण ने सांप के जोड़े को लाठी से पीटकर मार डाला। नाग-नागिन को मारने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।