शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में महिला की गला दबाकर हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में गांव सिसौआ निवासी उमेश गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (26) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार तड़के चार बजे मकान के बाहर सड़क पर मिला। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। विवाहिता के गले पर निशान मिले हैं। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या के बाद शव को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

