VIDEO : शाहजहांपुर की टीम के लिए ट्रायल मैच में महिला क्रिकेटरों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शाह क्लब में शनिवार को महिला क्रिकेट ट्रायल की शुरुआत हो गई। इसके माध्यम से जिले की महिला क्रिकेट टीम बनाई जाएगी। ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने गेंद और बॉल के साथ निर्णायकों के सामने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे उनका चयन हो सके। ट्रायल का पहला मैच शाहजहांपुर रेड बनाम शाहजहांपुर ब्लू के बीच खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। शाहजहांपुर ब्लू टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी कर एक के बाद एक विकेट चटकाए। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से महिला खिलाड़ियों का चयन करने के लिए निर्णायक उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।