Budaun News: घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने किसान को गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती

घायल किसान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव वारीखेड़ा में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज से परिजन जागे, तब तक बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किसान ध्यानपाल के घर में बदमाश घुस गए थे। उस वक्त परिवार वाले सो रहे थे। इसी दौरान किसान फसल की रखवाली करके अपने खेत से घर लौटा था। जैसे ही किसान घर में घुसा, एक बदमाश ने गोली मार दी।
Bareilly News : साइबर सेना हो रही तैयार, थानों में ही निपटेंगे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले
गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। जब तक वे लोग मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



