बरेली

IVRI: वर्चुअल क्लीनिक से पशुओं को निरोगी बना रहा आईवीआरआई, देशभर के 74 वैज्ञानिक-चिकित्सक हैं पंजीकृत

Connect News 24

134th Foundation Day of ivri bareilly IVRI is keeping animals healthy through virtual clinic

आईवीआरआई के वैज्ञानिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैक्सीन और नई तकनीकी का ईजाद कर पशुओं को जानलेवा बीमारियों से निजात दिला रहे भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली ने वर्चुअल पशु क्लीनिक शुरू किया है। अब तक दस हजार पशुपालक परामर्श ले चुके हैं।

आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रूपसी तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुज चौहान, डॉ. उज्ज्वल कुमार डे और भारतीय कृषि सांख्यिकीय अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के प्रमुख डॉ. सुदीप, आईटी डेवलपर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. समीर श्रीवास्तव, केशव कांत ने ऑनलाइन वेटरनरी क्लीनिक एप फरवरी में तैयार किया था।

वैज्ञानिकों के मुताबिक दस हजार से ज्यादा पशुपालक सामान्य प्रसव, सर्जिकल, प्रजनन, परजीवी, डायग्नोस्टिक, पैथोलॉजी, प्रबंधन की समस्या समेत टीकाकरण और चारा संबंधित परामर्श ले चुके हैं। इससे पशुओं को पॉलीक्लीनिक लाने की जरूरत नहीं होती।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button