मनोरंजन

पति सिद्धार्थ को देखते ही विद्या बालन हो गई थीं फिजिकली अट्रैक्ट, बोलीं- ‘मुझे लगता है लस्ट..’

Connect News 24

Vidya Balan Love Story: विद्या बालन ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड  में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस 11 साल पहले सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. अब हाल ही में विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहली मुलाकात के बारे में बात की है. साथ ही विद्या ने ये भी बताया कि ये उनके लिए पहली नजर की वासना थी. विद्या ने ये भी बताया कि उनके रिश्ते में इमोशनल अटैचमेंट भी था, लेकिन शुरुआत में ये रिश्ता सिर्फ फिजिकल अट्रैक्शन के चलते शुरू हुआ था.

पहली नजर में पति सिद्धार्थ से फिजीकली अट्रैक्ट हुई थीं विद्या
विद्या बालन ने रणवीर को दिए इंटरव्यू में बताया, “जाहिर है, ये हमेशा पहली नजर की लस्ट होती है. बेशक, कुछ इमोशनल रिलेशन था, लेकिन इसकी शुरुआत फिजिकल अट्रैक्शन से होती है वो काफी हैंडसम हैं. मेरे लिए, सबसे ज्यादा हैंडसम दिखने वाले इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं लेकिन मुझे उनमें ये भी काफी अच्छा लगा कि वो काफी सेफ हैं. मैं जिन लोगों से मिली हूं उनमें से अधिकांश की तुलना में वो सबसे ज्यादा सेफ हैं. मैंने अपने पिता को देखा है, जो बहुत ज्यादा अच्छे थे और जैसा कि लोग कहते हैं कि आप अपने लाइफ पार्टनर में अपने माता-पिता की तलाश करते हैं. इसलिए जिस चीज ने मुझे उनकी ओर अट्रैक्ट किया वो यही है कि वो नकली नहीं हैं.”

पहले सिद्धार्थ ने किया था विद्या को इंप्रेस
विद्या ने आगे कहा, “मैं बीते कुछ सालों में काफी ज्यादा प्राइवेट हो गई हूं सिद्धार्थ की तरह. रही बात रिलेशनशिप की तो सबसे पहले सिद्धार्थ ने कदम बढ़ाया और मुझे इंप्रेस किया.” इससे पहले विद्या बालन ने जिंदगी में उन्हें मिले धोखे के बारे में खुलकर बात की थी.

विद्या को मिले कई लड़कों ने दिया धोखा
विद्या ने उन्हें मिले धोखे के बारे में बात करते हुए बताया था, “26 से 30 साल तक मैंने अपने करियर की सक्सेस देखी. इसे मैं किसी के साथ शेयर करना चाहती थी. मैंने कुछ को डेट किया और कई ने धोखा भी दिया. इससे और भी बुरा लगा. ये भी एक रिएक्शन था कि क्या मैं सही नहीं हूं. जब मैंने सोचा था कि मैं अब किसी के लिए सीरियस नहीं होऊंगी.”

यह भी पढ़ें: Mahira Khan से लेकर इकरा अजीज तक, खूबसूरती के मामले में पाकिस्तान की ये हसीनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं कड़ी टक्कर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button