Shahjahanpur: नहर के किनारे घायल अवस्था में मिले ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नन्हे का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैन पुर निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
गांव कमलनैन पुर निवासी 55 वर्षीय नन्हे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
ये भी पढ़ें- बेटे ने दिलाई मां को फांसी की सजा: ‘मम्मी ने मिट्ठू से कहा था- इसे फिनिश कर दो…’ मेरे सामने पापा को मार डाला
शनिवार को शाम करीब पांच बजे नन्हे घायल अवस्था में गांव के पास नहर के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने के बाद परिजन घायल नन्हे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे अनवर ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने चाचा के साथ मारपीट की है। मौके पर बेल्ट का कुंडा और एक हेडफोन भी मिला है। परिजनों ने नन्हे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।