मनोरंजन

गुम है: सई की वजह से विराट छोड़ देगा शहर, जनरेशन लीप से पहले स्टोरी में होने वाला बड़ा फेरबदल

Connect News 24

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode: गुम है शो में विराट और सई ने वीजू काका को इलाज के लिए मनवा लिया है अब वह उन्हें अपने भूले बिसरे प्यार से मिलने के लिए भी पुश करते दिखेंगे. ऐसे में शो में ऐसा भी दिखाया जाएगा जब वीजू काका और सत्या की आई अंबा का मिलन होगा. सत्या अपनी मां के चेहरे की हंसी देख कर सई को धन्यवाद कहेगा. वहीं विराट को भी गले लगाएगा.

विराट के सिवाय सभी होंगे शो में सेटल!

अब सबकी लाइफ में सब सेटेल हो जाएगा सिवाय विराट के. विराट अकेलेपन में खोता जाएगा ऐसे में वह सई और उसकी यादों से दूर जाने के लिए ट्रांसफर का मन बना लेगा. वह शहर छोड़ने के लिए तैयारी करेगा. वहीं अश्विन सई को इस बारे में बताएगा और कहेगा कि विराट टूट चुका है, उसे शहर छोड़ने से रोक लो. सई हालातों से मजबूर होगी लेकिन उसके दिल में विराट के लिए प्यार है. ऐसे में वह विराट को रोकने की कोशिश करेगी.  

शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

लेकिन सवाल ये है कि सई क्यों विराट को रोकेगी, वो तो सत्या के साथ होगी ना. अब यहीं से शो में ट्विस्ट आने के आसार हैं. माना जा रहा है कि सत्या सई पर गिवअप कर सकता है और विराट-सई का आइकॉनिक मिलन हो सकता है. मेकर्स के दिमाग में क्या चल रहा है ये तो शो देखकर ही पता चलेगा. लेकिन 20 साल के जनरेशन लीप से पहले शो में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. 

बता दें आने वाले दिनों में जनरेशन लीप आने के बाद सवी और वीनू पर ट्रैक सेट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीनू शो में अपनी मां से प्रभावित नजर आएगा और डॉक्टर बनेगा,  वहीं सवी अपने पिता से इंस्पायर्ड होगी और आईपीएस बनेगी.

ये भी पढ़ें: –Shark Tank India 3: ‘शार्क टैंक इंडिया’ की फिर होगी वापसी, सीजन 3 का मजेदार प्रोमो रिलीज, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button