मनोरंजन

पापा बनना चाहते हैं सलमान खान, बोले- एक बार बच्चे के लिए सोचा भी मगर…

Connect News 24

Salman Khan on Kids: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल भी दिखा रही है. वहीं दूसरी और सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि उनका काफी टाइम से पिता बनने का प्लान है और वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं. इसके अलावा सलमान ने अपनी शादी को लेकर भी बात की.

इंडिया टीवी को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि उन्होंने एक बार बच्चे के लिए सोचा भी मगर भारत का कानून इसकी इजाजत नहीं देता है. 

सभी जानते हैं कि सलमान खान बच्चों से कितना प्यार करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल उनकी तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं, जिनमें सलमान अपने भतीजों के साथ समय बिता रहे हैं. सलमान की बहन अर्पिता शर्मा के दो बच्चे हैं जिनका नाम आयत शर्मा और आहिल है. सलमान की दूसरी बहन अलविरा खान के पास भी दो बच्चे हैं जिनका नाम अलिजेह और अयान है. वहीं सलमान के भाई सोहेल और अरबाज के भी बच्चे हैं. 

बच्चे की प्लानिंग पर कही ये बात 
इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने बच्चे की प्लानिंग की बात करते हुए कहा- ‘अभी क्या बोलूं वो तो प्लान था, बहू का नहीं था बच्चे का था लेकिन हिंदुस्तान के लॉ के हिसाब से तो यह नहीं हो सकता है तो अब देखेंगे कि क्या करें’. इसके अलावा सलमान खान ने करण जोहर के दो बच्चों के पिता होने पर कहा- ‘वही मैं कोशिश कर रहा था लेकिन वो लॉ शायद चेंज हो गया है, तो अब देखेंगे. मुझे बच्चों का बड़ा शौक है. आई लव किड्स. लेकिन किड्स जब आते हैं तो मां भी आती है. मां उनके लिए बहुत अच्छी है. हमारे घर में मां ही मां पड़ी है सर! हमारे पास पूरा जिला है, पूरा गांव है वो उनका अच्छा खयाल रख लेंगी, लेकिन उनकी मां, जो रियल मां होंगी वो मेरी पत्नी होगी’. 

यह भी पढ़ें:-

जब अलका याग्निक ने Aamir Khan को कमरे से कर दिया था बाहर, बाद में मांगनी पड़ गई थी माफी 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button