मनोरंजन

क्या लस्ट स्टोरीज़ 2 के लिए पब्लिसिटी स्टंट था तमन्ना-विजय वर्मा का अफेयर? ये है सच

Connect News 24

Tamannaah Bhatia Vijay Verma Affair: ‘डार्लिंग्स’ एक्टर विजय वर्मा और ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में दोनों ‘लस्ट स्टोरज़ 2’ में साथ नज़र आए हैं इनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है. फिल्म रिलीज़ होने से कुछ समय पहले ही दोनों ने ये अनाउंस किया था वो एक दूसरे से प्यार करते हैं जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या तमन्ना और विजय का अफेयर कोई पब्लिसिटी स्टंट है? अब विजय ने सवालों पर जवाब दिया है और सच बता दिया है.

क्या है दोनों के रिश्ते का सच?
GQIndia को दिए इंटरव्यू में जब विजय वर्मा से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों साथ में बहुत खुश हैं. मैं उनके प्यार में पागल हूं. मैंने बोला है कि मेरा विलन वाला वक्त अब खत्म हो चुका है, अब मैं रोमांस वाले फेज़ में हूं’.

इससे पहले जब तमन्ना से उनके और विजय के अफेयर के बारे में सवाल किया गया था तो फिल्म कैम्पैनियन   से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था ‘मुझे नहीं लगता आप किसी से इसलिए अट्रेक्ट हो सकते हो क्यों वो आपका को-स्टार है. मैंने बहुत स्टार्स के साथ काम किया है. मुझे लगता है कि जब आप किसी के लिए कुछ महसूस करते हैं तभी ऐसा होता है, ये बहुत पर्सनल होता है. प्यार का इस बात से कोई लेना देना नहीं होता कि वो क्या करता है…मेरे कहने का मतलब है कि सिर्फ यही देखकर प्यार नहीं होता’.


‘लस्ट… से शुरू हुई लव स्टोरी’
तमन्ना और विजय वर्मा की लव स्टोरी को ज्यादा लंबा वक्त नहीं हुआ है. दोनों की लस्ट स्टोरीज़ 2 की शूटिंग के दौरान आए और जल्दी ही दोनों ने रिलेशनशिप को कंफर्म भी कर दिया.फिल्म कैम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा, ‘एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी मैं बहुत परवाह करती हूं. वो मेरा हैप्पी प्लेस है.’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button