Schools

West Bengal बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी, ये रहा रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Connect News 24

WBBSE WB Madhyamik Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने माध्यमिक परीक्षा यानी क्लास दसवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने डब्ल्यूबी बोर्ड माध्यमिक परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए कुछ वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जिनकी सूची हम नीचे दे रहे हैं. बता दें कि अभी रिजल्ट जारी हुआ है और कुछ ही देर में पास प्रतिशत से लेकर टॉपर्स के नाम तक की घोषणा की जाएगी. कुछ ही देर में छात्रों को नतीजे देखने के लिए वेबसाइट पर लिंक मिलेगा.

इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की माध्यमिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट देखने के लिए आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं – wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in. इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट से बताए गए प्रारूप में रिजल्ट चेक किया जा सकता है.डब्ल्यूबी दसवीं के नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.  

नतीजे देखने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी wb.gov.in पर या wbresults.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर WB Madhyamik Result 2023 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

कब हुए थे एग्जाम

इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च महीने के बीच किया गया था. पेपर की ड्यूरेशन तीन घंटे थी और 15 मिनट अतिरिक्त पेपर पढ़ने के लिए दिए गए थे. एग्जाम राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था.

इस साल डब्ल्यूबी माध्यमिक परीक्षा 2023 में करीब 6,98,628 स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. अगर पिछले साल से तुलना करें तो ये संख्या काफी कम है. लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: सोशल साइंस से पढ़ाई करें और इन क्षेत्रों में बनाएं शानदार करियर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button