मनोरंजन

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा का क्या होगा रिश्ता, आज परिणीति को पहनाएंगे रिंग

Connect News 24

Priyanka Chopra Raghav Chadha Relation: जिस तरह बॉलीवुड से क्रिकेट का गहरा रिश्ता है, उसी तरह राजनीति और बॉलीवुड के बीच भी प्यार का कनेक्शन देखने को मिलता है. कुछ समय पहले स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से शादी की थी. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ घर बसाने जा रही हैं.

परिणीति और राघव की सगाई

आज यानी 13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति चोपड़ा अपने प्यार राघव चड्ढा के साथ सगाई करने वाली हैं. काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि परिणीति और राघव सगाई करने वाले हैं, लेकिन इन खबरों पर किसी ने भी मुहर नहीं लगाई थी. हालांकि, दिल्ली के वेन्यू में दोनों की सगाई की पूरी तैयारियां हो गई हैं. रिश्तेदार से लेकर दोस्त भी उनकी सगाई अटेंड करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं.

राघव और प्रियंका का क्या होगा रिश्ता

परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपनी बहन की सगाई के लिए दिल्ली आ गईं. वह 13 मई की सुबह विदेश से दिल्ली पहुंचीं और एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में भी दिखाई दीं. हर कोई जानता है कि चोपड़ा सिस्टर्स एक-दूसरे से कितना प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका का राघव के साथ भी अच्छा बॉन्ड होगा. आखिर हो भी क्यों ना, राघव के साथ प्रियंका का रिश्ता जो जुड़ गया है. राघव, प्रियंका के रिश्ते में जीजा लगेंगे.


परिणीति की सगाई में नहीं पहुंचे जीजू निक

परिणीति चोपड़ा का बहन प्रियंका के अलावा जीजू निक जोनस के साथ भी अच्छा रिश्ता है, लेकिन वह उनकी सगाई में दिल्ली नहीं पहुंच सके. एयरपोर्ट पर प्रियंका को अकेले देखा गया. खैर, अब परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की फिल्म में R Madhvan की एंट्री पर KRK ने अभिषेक बच्चन की ली चुटकी, बोले- ‘अभि के साथ खेला कर दिया…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button