मनोरंजन

जब पवित्र रिश्ता के लिए अंकिता लोखंडे ने लगातार 148 घंटे तक की शूटिंग, बोलीं- मैं 3 महीने तक…

Connect News 24

Ankita Lokhande News: एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में अर्चना का रोल कर घर-घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे आज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. हाल ही में उन्होंने शो की शूटिंग के दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया कि एक बार तो उन्होंने लगातार 148 घंटे तक काम किया था. अंकिता ने कहा कि वो 3 महीने तक सेट पर ही रुकी थीं.

बता दें कि पवित्र रिश्ता में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अंकिता के अपोजिट रोल में थे. शो को 14 साल पूरे हो चुके हैं.

जब 3 महीने तक सेट पर ही रुकी अंकिता

टीवी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने बताया, ‘मैंने जितनी मेहनत पवित्र रिश्ता के लिए की उतनी अपनी जिंदगी में कभी भी नहीं की. मैं तीन महीने तक घर नहीं गई. मैं दिन-रात वहीं शूटिंग करती थी. ये सच्ची कहानी है, वहां एक जेंट्स बाथरूम था और मैं वहीं नहाती थी. उन्होंने मेरे लिए बाथरूम खाली रखा था. मेरे हेयरड्रेसर मेरे कपड़े प्रेस करते थे. कई बार तो हमारे पास फ्रेश अंडरगारमेंट्स भी नहीं होते थे. इसलिए जो हमारे पास थे हम उन्हें धोकर और प्रेस करते यूज करते थे.’

148 घंटे तक लगातार किया शूट

अंकिता ने आगे कहा, ’30 घंटे नहीं मैंने पवित्र रिश्ता के सेट पर 148 घंटे तक काम किया है. ये मेरी रिकॉर्ड टाइमिंग रही है. इससे अच्छा महसूस होता है. मेरे पास लोगों को बताने के लिए स्टोरी है कि मैंने कड़ी मेहनत की है. मेरी मां भी मेरे साथ वहां रही थी. हमें समय मिलता था लेकिन ये ऐसा था कि आप सेट पर सो सकते हो. मुझे घर जाने की इजाजत नहीं थी. मेरे एक के बाद एक लगातार सीन होते थे. और टीवी में महिलाएं शोज चलाती हैं और मैं हर सीन में थी.’

ये भी पढ़ें- जब Shahrukh Khan के ऊपर जवान के डायरेक्टर ने डाला था बहुत सारा पाउडर, किंग खान की हो गई थी ऐसी हालत, ले लिया था ये फैसला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button