मनोरंजन

कपिल के शो में अर्चना पूरण सिंह से फ्लर्ट करने लगे ब्रेट ली, तो एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Connect News 24

Brett Lee On The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर हर हफ्ते कोई न कोई बड़ा स्टार सेलेब नजर आता है. इस बार क्रिकेट जगत के दो इंटरनेशनल सितारे कपिल के शो पर आने वाले हैं-ब्रेट ली और क्रिस गेल. शो का नया प्रमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा इन दोनों क्रिकेटर स्टार्स के साथ मिल कर खूब मस्ती करते दिख रहे हैं.

कपिल ने ब्रेट ली और क्रिस गेल संग मिलकर की खूब मस्ती
कपिल के शो पर जब क्रिस गेल और ब्रेटली आएंगे तो दोनों नमस्ते कहकर इंडियन ऑडियंस का अभिनंदन करते दिखेंगे. कपिल के शो पर क्रिस और ब्रेटली का अलग ही स्वैग नजर आएगा. इस बीच कपिल शर्मा इन दोनों से सवाल करेंगे कि क्या आपको याद है कि आप आखिरी बार हमारे शो पर कब आए थे? कपिल ये भी याद दिलाएंगे कि इस दौरान शो पर हमारे सामने कुर्सी पर सिद्धू जी विराजमान थे. ऐसे में ब्रेट ली ने बड़ा ही सॉलेड जवाब दिया जिसके बाद कपिल की हंसी छूट गई और अर्चना पूरण सिंह खुशी से अपनी सीट से उठ गईं.


ब्रेट ली ने अर्चना पूरण सिंह से किया फ्लर्ट

कपिल के सवाल पर ब्रेटली ने कहा कि हां मुझे याद है. इस पर कपिल ने पूछा कि क्या आप उन्हें याद कर रहे हैं. ऐसे में झट से क्रिस गेल बोल पड़े  नहीं मैं उन्हें याद नहीं कर रहा. ये सुनते ही अर्चना पूरण सिंह अपनी सीट से तुरंत खड़ी हो जाती हैं और एक्साइटमेंट से थम्सअप करती हैं. वहीं ब्रेटली कहते हैं- सुंदर लड़की का सामने बैठा होना ज्यादा अच्छा है. ब्रेटली के इस कमेंट पर अर्चना की आंखें बड़ी हो जाती हैं और चेहरे पर स्माइल आ जाती है. इस पर कपिल एक सवाल करते हैं, ब्रेट सर क्या रिटायरमेंट के बाद आपने फ्लर्टिंग भी स्टार्ट कर दी? ब्रेट इस दौरान जोर जोर से हंसते हैं.

ये भी पढ़ें : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने सुनाई सेट की अलग कहानी!शो पर लगे आरोपों पर इन पॉइंट्स के साथ किया बचाव


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button