मनोरंजन

जब सालों अलग रहने के बाद भी डिंपल ने नहीं दिया था राजेश खन्ना को तलाक, एक्टर ने खुद बताई थी वजह

Connect News 24

Rajesh Khanna Dimple Kapadia Love Story: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्ख़ियों में रहे हैं. राजेश खन्ना का पहला प्यार एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू थी लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद एक्टर ने खुद से काफी छोटी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि राजेश और डिंपल का रिश्ता भी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा. एक वक्त ऐसा आया था जब दोनों अलग रहने लगे थे लेकिन डिंपल ने राजेश को तलाक नहीं दिया. इसकी वजह एक बार खुद राजेश खन्ना ने बताई थी.

जानिए क्यों डिंपल ने नहीं दिया राजेश खन्ना को तलाक

दरअसल साल 1990 में राजेश खन्ना ने ITMB  को एक इंटरव्यू दिया था. इस शो में जब एक्टर से पूछा गया कि, क्या आप डिंपल के साथ वापस आएंगे, तो राजेश खन्ना ने कहा – ‘वापस मतलब क्या..पहले कहां थे. हम अलग रहते हैं लेकिन तलाक नहीं हुआ है. क्योंकि वो तलाक देती ही नहीं है और क्यों नहीं देती ये आप उनसे ही पूछना. क्योंकि इसका सही जवाब तो वो ही दे पाएगी..हां मैं ये कहूंगा कि ये दिलों की बात है…’


बेटियों के साथ डिंपल ने छोड़ा था घर

बता दें कि डिंपल कपाड़िया जब महज 16 साल की थी तभी उनकी शादी राजेश खन्ना से हो गई थी. वहीं शादी के बाद एक्ट्रेस दो बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना की मां बनी. जब राजेश खन्ना से उनकी अनबन हुई तो एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों के साथ घर छोड़ दिया था. लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी तलाक के लिए हां नहीं की. वहीं जब कैंसर की वजह से राजेश खन्ना की तबीयत बिगड़ी तो ये कपल साल 2012 में वापस साथ रहने लगा. राजेश के आखिरी वक्त में डिंपल ने उनकी देखभाल की. लेकिन कैंसर से जंग लड़ते हुए एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

यह भी पढ़ें-

कैसा दिखता है Kareena Kapoor और Saif Ali khan का बेडरुम, यहां हैं कपल के मुंबई घर की इनसाइड तस्वीरें

 

 

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button