बरेली

नौकरी लगी तो बेवफा हो गया प्रेमी: लॉकडाउन में पत्नी की तरह रखा, अब प्रेमिका के साथ किया ऐसा सलूक

Connect News 24

lover cheated the woman after getting job in the bank

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति से अलग रह रही गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला को रिश्तेदार से प्यार हो गया। दोनों लॉकडाउन के दौरान साथ रहे। प्रेमी युवक की बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित बैंक में नौकरी लगी तो उसने धोखा दे दिया। अब दूसरी जगह शादी के लिए रिश्ता तय करने लगा। विरोध करने पर उसके परिजनों ने महिला से मारपीट की। थाना सुभाषनगर पुलिस ने पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी के कदम से पति हैरान: परिवार संग रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता, थाने से आरोपी संग बाइक पर हुई फरार

बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी महिला इस समय गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रह रही है। उसका पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस कारण वह पति से अलग रह रही है। महिला के घर में उसकी मौसी सास के बेटे कर्तव्य गुप्ता का आना-जाना था। कर्तव्य गुप्ता के साथ महिला 2019 से रहने लगी। पूरे लॉकडाउन पति-पत्नी की तरह साथ रहे। महिला के मुताबिक इस बीच कर्तव्य गुप्ता की फतेहगंज पश्चिमी की एक बैंक में नौकरी लग गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button