मनोरंजन

प्रेग्नेंट रुबिना दिलैक के घूमने पर लोगों ने एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल, बोले- ‘क्यूं घूम रही हो

Connect News 24

Rubina Dilaik Baby Bump: एक्ट्रेस रुबिना दिलैक ने 16 सितंबर को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी. इसके बाद से फैंस के लिए रुबिना वीडियो और फोटोज भी शेयर कर रही हैं. सोशल मीडिया पर रुबिना की बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया है. 

प्रेग्नेंट रुबिना दिलैक के घूमने पर लोगों ने एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल

जब से रुबिना ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है तब से एक्ट्रेस लगातार फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर कर रही हैं. लेकिन अब कुछ लोगों को उनका इतना घूमना रास नहीं आ रहा है, जिस वजह से रुबिना को लोग ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में फोटोज औऱ वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आप इतना क्यूं घूम रही हो इस समय तो घर पर आराम करना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- या तो आप बेबी बंप इतना छिपा रही था या अब आप इतना फ्लॉन्ट कर रही हैं. 

 


बता दें कि प्रेग्नेंसी की तस्वीर शेयर करते हुए रूबीना ने लिखा था कि ‘जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे. फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे.’

व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया था अपना हाल

वहीं  व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए रुबिना ने कहा कि “वह इसे लेकर काफी नर्वस हैं. हम बहुत एक्साइटेड हैं, घबराए हुए हैं…. अभिनव ने कहा कि मैं घबराया हुआ हूं लेकिन रुबिना बिल्कुल एक्साइटेड है. मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं, यह एक मिक्स फीलिंग है. एक नया चैप्टर लाइफ में शुरू होने वाला है.

 

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘मेरे मां-बाप को गाली…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button