मनोरंजन

जब मैक्सिकन फूड खाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया था ऐसा शर्मनाक काम, भूलना चाहती हैं याद

Connect News 24

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. अब बॉलीवुड के साथ प्रियंका हॉलीवुड का भी जाना माना नाम हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका को भी एक बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ गया था. हाल ही में प्रियंका द लैटिश शो विद मो गिलिन में पहुंची थीं. जहां उन्होंने अपनी सबसे शर्मनाक हरकत का खुलासा किया और बताया कि कैसे वो उस घटना को भूलना चाहती हैं.

मैक्सिकन फूड खाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने की थी ऐसी हरकत
प्रियंका (Priyanka Chopra) से जब हाल ही में द लैटिश शो विद मो गिलिन में उनकी सबसे शर्मनाक काम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने याद करते हुए बताया, ‘मैंने एक बार लोगों के बीच में फार्ट किया था. मैं ये मेमोरी भूलना चाहूंगी.’ पिसी ने आगे बताया, ‘कोई नहीं जानता था मैंने लंच में मैक्सिकन फूड खाया था. मैं किसी बात से इनकार नहीं कर रही हूं.’

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कैप्शन दिया गया है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘नहीं प्रियंका तुम इतनी नादान कैसे हो सकती हो?’ वहीं कई यूजर्स प्रियंका के इंटरव्यू में इस बात को एक्सेप्ट करने की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कुछ दिनों पहले हुए मेट गाला इवेंट में 204 करोड़ का नेकपीस पहन कर प्रियंका ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं. इसी के साथ सिटाडेल और लव अगेन के लिए उन्हें मेल एक्टर के समान सैलरी दी गई है इसके लिए भी वो सुर्खियों में हैं.

प्रियंका वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार रिचर्ड मैडेन के साथ उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में देखा गया था. जल्द ही प्रियंका ‘लव अगेन’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: इवेंट में उर्फी जावेद के कपड़ों को घूरते नजर आईं Zeenat Aman, यूजर्स को राम तेरी गंगा मेली की आई याद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button