मनोरंजन

जब सरेआम शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण का नाम लेकर धोनी को चिढ़ाया था

Connect News 24

Shah Ruk Khan- MS Dhoni: दीपिका  पादुकोण बी टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. दीपिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो काफी सक्सेसफुल है हीं वहीं वे पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से शादी की हैं. रणवीर और दीपिका बी टाउन के पावरफुल कपल माने जाते हैं. हालांकि  एक वक्त वो था जब दीपिका के  एमएस धोनी और युवराज सिंह के साथ अफेयर के रूमर्स खूब उड़े थे. दोनों क्रिकेटर अक्सर उनके नाम से एक-दूसरे को चिढ़ाते थे और लिंक-अप की अफवाहों का पब्लिकली मजाक भी बनाते थे.

वहीं एक बार शाहरुख खान ने भी दीपिका को लेकर दोनों क्रिकेटरों को चिढ़ाया था. एक स्पेशल क्रिकेट शो के एक पुराने वीडियो मे  सुपरस्टार शाहरुख खान ने धोनी को मंच पर इनवाइट किया और उन्हें दीपिका को लेकर खूब चिढ़ाया भी था.

शाहरुख ने धोनी को दीपिका का नाम लेकर चिढ़ाया
थ्रोबैक वीडियो में शाहरुख खान एमएस धोनी को चिढ़ाते हुए कहते हैं, ”मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं दीपिका नाम की हीरोइन के साथ काम कर रहा हूं. शायद आपने उसके बारे में नहीं सुना होगा.” इस पर धोनी ने जवाब देने में एक सेकंड भी नहीं लगाया और बोले ”युवी उन्हें जानता है.” इसके बाद शाहरुख ने सभी को हैरान करते हुए कहा, “हां, हां, युवी उसे जानता है, वह उसकी बहन है.”

शाहरुख इसके बाद मजाक में कहते हैं, “मेरे साथ गाने का नाम ‘आंखों में तेरी’ था. हम गाना शुरू करते थे और वह अचानक शब्द बदल देती थी. वह दूसरी फिल्म का गाना गाना शुरू कर देती थी. वह गाती थी माही वे.” धोनी ने इस पर जवाब दिया, “यही तरीका है…”

दीपिका पादुकोण- धोनी वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. एक्ट्रेस आखिरी बार वह शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थीं. यह फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दीपिका अब ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में नजर आएंगी, एक्ट्रेस के पास प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न रीमेक’ भी है.

वहीं दूसरी ओर, धोनी ने हाल ही में आईपीएल 2023 की जीत को एंजॉय किया है. वह इस साल पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कैप्टन रहे थे.

यह भी पढ़ें:- ‘इंटीमेट सीन शूट करने से पहले अनुराग कश्यप ने मुझसे पीरियड्स डेट पूछी थी’, Lust stories 2 एक्ट्रेस ने किया खुलास

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button