मनोरंजन

जब श्वेता तिवारी ने करणवीर बोहरा की डंडे से की पिटाई, एक्टर ने गुस्से में उठा लिया था हाथ!

Connect News 24

Kasauti Zindagi Kay: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के रोल के लिए जाना जाता है. इस शो में वो सीजेन खान के अपोजिट रोल में थीं. दोनों की पेयरिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं शो में एक्टर करणवीर बोहरा ने श्वेता के बेटे यूडी का रोल प्ले किया था. अब शो के खत्म होने के सालों बाद एक्टर ने उन पुराने दिनों को याद किया है.

करणवीर ने याद किए पुराने दिन

उन्होंने शो की एक क्लिप शेयर की है. जिसमें श्वेता करण को डंडे से मारती हुई नजर आ रही हैं. फिर गुस्से में करण भी श्वेता पर हाथ उठाते हैं. इस सीन के बारे में करण ने लिखा- मुझे आज भी ये सीन याद है. श्वेता ने मुझे कहा था कि…मुझ पर हाथ उठाओ. ये अच्छा लगेगा. और मैंने कहा था कि नहीं मैं ये कैसे कर सकता हूं? तो उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि नहीं ये करो और ये सीन को अच्छा बनाएगा.

करण की इस इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- मुझे याद है कि तुम्हें इसके लिए राजी करने में बहुत समय लगा था. लेकिन फिर तुमने ये कर दिखाया.

शो कसौटी जिंदगी की की बात करें तो इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था. ये एकता के मोस्ट सक्सेसफुल शोज में से एक है. शो 29 अक्टूबर 2001 को प्रीमियर हुआ था और शो सक्सेसफुली 7 साल तक चला. शो 28 फरवरी 2008 को ऑफ एयर हुआ. इस शो में श्वेता और सीजेन के अलावा, रोनित रॉय, हितेन तेजवानी और उर्वशी ढोलकिया जैसे स्टार्स भी थे. 

इस शो की सक्सेस के बाद एकता कपूर शो का नया सीजन भी लेकर आईं. ये 2018 में शुरू हुआ था. शो में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान लीड रोल में थे.

ये भी पढ़ें- Sanjay Dutt नहीं इस एक्टर के लिए लिखी गई थी ‘खलनायक’ की स्क्रिप्ट, फिर ऐसे बदली थी संजू बाबा की किस्मत


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button