मनोरंजन

जब इन हसीनाओं ने बड़े पर्दे पर टीचर बनकर बिखेरा हुस्न का जादू, शाहरुख खान के भी उड़ गए थे होश

Connect News 24

Teacher’s Day 2023: भारत में 5 सितंबर का दिन बेहद खास होता. हर साल इस दिन भारत में ‘टीचर्स डे’ सेलिब्रेट किया जाता है. वहीं बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें शिक्षकों का किरदार यादगार रहा है. बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस ने ग्लैमरस टीचर की भूमिका निभाकर बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था.

हिंदी सिनेमा में एक दौर था जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने टीचर बनकर अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया था. बड़े पर्दे पर इन हसीनाओं ने टीचर का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी. 

अर्चना पूरन सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अर्चना पूरन सिंह का आता है. साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म का हर किरदार हिट था. वहीं मिस बिग्रेंजा के रोल में अर्चना पूरन सिंह ने भी जमकर जलवा बिखेरा था. इस फिल्म में वह एक ग्लैमरस टीचर के किरदार में नजर आई थी. वहीं आज भी लोगों के उनका यह आईकॉनिक किरदार याद है.

Reddit user spots goof-up in Kuch Kuch Hota Hai scene featuring Archana  Puran Singh. Did you notice it? | Bollywood - Hindustan Times

सुष्मिता सेन
साल 2004 में आई फराह खान की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘मैं हूं ना’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में सुष्मिता सेन ने हॉट और ग्लैमरस टीचर का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में उनकी एंट्री पर खूब तालियां बजी थीं. साड़ी में उनकी अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में वह शाहरुख खान क अपोजिट नजर थीं. दर्शकों को दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद आई थी. 

How Yellow Sarees Became A Symbol Of Sensuality In Bollywood

करीना कपूर खान
फिल्म ‘कुर्बान’ में करीना कपूर खान ने एक प्रोफेसर का रोल निभाया था. इस किरदार में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जहां उनके पति सैफ अली खान उनके अपोजिट नजर आए थे.

चित्रांगदा सिंह
साल 2011 में आई अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म देसी बॉयज दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने कॉलेज में एक हॉट और सिजलिंग प्रोफेसर का किरदार निभाया था. इस हॉट प्रोफेसर पर अक्षय कुमार भी अपन दिल हार बैठे थे.

ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor Birth Anniversary: जब अपनी होने वाली बहू से काफी इंप्रेस थे Rishi Kapoor, आलिया भट्ट की तारीफ में कही थी ये बात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button