मनोरंजन

जब ट्विंकल ने बेटे से मांगा अकाउंट का पासवर्ड, आरव ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया रिवील

Connect News 24

Twinkle Khanna Bond With Son: ट्विंकल खन्ना बेस्टसेलिंग राइटर्स में से एक हैं. वे अक्सर कुछ न कुछ लिखती रहती हैं और इस बार अपने नए कॉलम में उन्होंने अपने बड़े बेटे आरव के साथ अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें हाल ही में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका बेटा आरव वाकई में बड़ा हो गया है. ट्विंकल ने कहा कि अब उनके बेटे को उनसे भी प्राइवेसी चाहिए.

ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने संडे के कॉलम में लिखा कि जब उन्होंने अपने हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट से कॉन्टैक्ट किया और पूछा कि 21 साल के बेटे आरव और 11 साल की बेटी नितारा कितनी बार डॉक्टर से मिलने आए हैं तो एजेंट ने उनसे कहा कि वह नितारा के बारे में तो बता सकते हैं क्योंकि वह नाबालिग है लेकिन आरव के बारे में कोई डिटेल नहीं दे सकते क्योंकि वे अब राइट टू प्राइवेसी के साथ एक एडल्ट है.


जब बेटे से मांगा पासवर्ड तो ऐसा था रिएक्शन
ट्विंकल खन्ना आगे बताती है कि उन्हें यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपने बेटे को फोन करके अपने अकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा. लेकिन आरव ने भी उन्हें रूडली जवाब दिया और कहा कि, ‘मां मैंने साल में सिर्फ चार बार मुलाकात की है और आप यह जानती हैं क्योंकि आपने ही जोर देकर भेजा था! मैं आपके सवालों का खुशी-खुशी जवाब दे सकता हूं लेकिन, मैं आपको अपना पासवर्ड नहीं दे रहा हूं. मैं 21 साल का हूं, 12 साल का नहीं और मैं अपनी चीजें खुद संभाल सकता हूं.’

पति और मां से शेयर की फीलिंग्स
अपने बेटे का ऐसा बर्ताव देखकर ट्विंकल को बहुत दुख हुआ और उन्होंने इस बारे में अपने पति अक्षय कुमार से बात की. अक्षय ने उन्हें समझाया कि उनकी बेटी को अभी ट्विंकल की जरूरत है. वे उनपर ध्यान दें. वहीं जब ट्विंकल ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया से यह सब शेयर किया तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा आरव उनके साथ वही कर रहा है जो डिंपल हमेशा अपनी मां के साथ करती आई हैं.

ये भी पढ़ें: एक्शन-थ्रिलर फिल्म Ghost का ट्रेलर आउट, Shiva Rajkumar ने ‘गैंगस्टर’ बन किया दुश्मनों का पत्ता साफ, Anupam Kher का दिखा धांसू अंदाज!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button