मनोरंजन

विराट कोहली ने रचा तो इतिहास तो खुशी से फूले नहीं समाईं पत्नी अनुष्का, खड़े होकर बजाई तालियां

Connect News 24

IND vs NZ: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इस वक्त इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वर्ल्ड कप 2023 के सैमीफाइनल का मुकाबला चल रहा है. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को सपोर्ट करने पहुंची. वहीं जब विराट ने 50वां शतक बनाकर इतिहास रचा तो एक्ट्रेस उनपर फ्लाइंग किस देखकर प्यार लुटाती दिखीं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

विराट कोहली के 50वें शतक पूरे होने का ये खूबसूरत सा वीडियो एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने विराट के लिए खास कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा – ‘और ऐसे रचा @virat.kohli ने इतिहास..और हम सब भारतीय गर्व से प्रफुल्लित हुए! जय हो! ज़िंदाबाद!!’


फ्लाइंग किस देकर अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा की भी झलक देखने को मिल रही है. जो विराट के शतक पर स्टेडियम में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाती दिखीं. साथ ही एक्ट्रेस ने विराट को फ्लाइंग किस देकर उनपर प्यार भी लुटाया. अनुष्का का ये वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो में अनुष्का के अलावा विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत बी-टाउन के कई सितारे विराट को खड़े होकर तालियां बजाते हुए सम्मान देते हुए नजर आए हैं.

विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

बात करें विराट कोहली के इतिहास रचने की तो इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अपना 50वां वनडे शतक बना लिया है. जिसके बाद हर कोई क्रिकेट किंग कोहली को बधाई देते हुए नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: बी-टाउन के सितारों में दिखा क्रिकेट का जुनून, टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे वानखेड़े स्टेडियम, देखें तस्वीरें

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button