मनोरंजन

सारा अली खान के साथ वीडियो बनाते हुए राखी सावंत ने की ऐसी हरकत, गिरने से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Connect News 24

Sara Ali Khan Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं. जिसमें वो विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इसी बीच सारा दुबई में नजर इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानि राखी सावंत (Rakhi Sawant) के साथ ठुमके लगाती आई हैं.

सारा ने शेयर किया राखी के साथ वीडियो

दरअसल सारा अली खान ने राखी सावंत के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें सारा औऱ राखी रेड कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. जैसे ही ये वीडियो शुरू होता है दोनों एक-दूसरे को देखकर चिल्लाने लगती हैं और सारा राखी को कहती हैं कि तुमने भी रेड पहना है. जिसके बाद राखी उनसे बहस करते हुए खुद को रे़ड हॉट चिल्ली बताती हैं और सारा उनसे कहती हैं कि आपको पाप लगेगा. इस बहस के बाद दोनों सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने ‘बेबी तुझे पाप लगेगा’ पर डांस करने लगती हैं.


गिरने से बाल-बाल बचीं सारा

वहीं डांस करते-करते राखी इतनी एक्साइटिड हो जाती हैं कि वो सारा को गोद में उठा लेती हैं और वीडियो खत्म होते हुए ये लगता है कि सारा अपना बैलेंस खो देती हैं और गिरने से बाल-बाल बच जाती हैं. इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा – “रेड हॉट चिल्ली..जब सौम्या राखी जी से मिली.”


 बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिलम ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा सौम्या नाम की लड़की का रोल निभाएंगी. अभी तक फिल्म का ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं.  दोनों की ये फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली है. जिसकी फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें-

Bollywood Kissa: जब सलमान खान पर आग बबूला हुए थे राज कुमार, बोले – ‘तुम्हारे पिता से पूछना हम कौन है’

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button