मनोरंजन

सिमी ग्रेवाल के शो पर एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए रानी मुखर्जी ने अपने लिए कह डाली थी ऐसी बात!

Connect News 24

Rendezvous With Simi Garewal: सिमी ग्रेवाल का सुपरहिट शो Rendezvous का हर एपिसोड आज भी दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट बन जाता है. हाल ही में इस शो से रानी मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में रानी मुखर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं वे इस क्लिप में सिमी ग्रेवाल की काफी तारीफ करती हैं, वहीं वे अपने लिए कुछ ऐसा कहती हैं जो सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है.

क्या है वीडियो में

सिमी ग्रेवाल ने खुद अपने इंस्टाग्राम से ये वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो में रानी कहती हैं- सिमी मैं बस दुआ करती हूं कि जब मैं आपके जितनी एज में आऊं तो आपके जैसी दिखूं. आप और रेखा, आप लोगों ने खुद को कितने अच्छे से मेंटेन किया हुआ है. मैं आशा करती हूं कि मैं भी आप जैसी दिखूं. इस पर सिमी जवाब देती हैं- थैंक्यूं, मुझे लगता है आप हमसे भी बेहतर होंगी. वहीं रानी अपने जवाब में कहती हैं- आप सभी रियल हैं, थूक लगा कर बने हैं हम सब लोग. इस बात पर सिमी कहती हैं-नहीं नहीं.


रानी इस वीडियो में सिमी और रेखा के लिए कहती हैं आप लोग रियल स्टार्स हैं. इसके बाद सिमी कहती हैं- मुझे लगता है कि आपकी जनरेशन कमाल है. आप लोगों ने वो काम किया है जो हमारी जनरेशन नहीं कर पाई है. आप लोगों का काम बहुत अच्छा है. बता दें, साल 2014 में रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी करली थी. अब  रानी और आदित्य की  की एक बेटी भी है, जिसका नाम है अदीरा चोपड़ा.

ये भी पढ़ें : YRKKH Spoiler Alert : अक्षर-अभिनव के रिश्ते की हकीकत का खुलासा! क्या अभि के मन में फिर जागेगा पुराना प्यार! मंजरी थामेगी अब अबीर की कस्टडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button