मनोरंजन

शादी में किसके डिजाइन किए आउटफिट पहनेंगे दूल्हे राघव चड्ढा? खुद डिजाइनर ने किया रिवील

Connect News 24

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं. अरदास-कीर्तन और सूफी नाइट के बाद अब कपल की शादी की दूसरी रस्में की जा रही हैं. इस बीच राघव के डिजाइनर पवन सचदेवा जो कि उनके मामा भी हैं, उन्होंने उनकी शादी के अटायर के बारे में बात की है. बता दें कि राघव की इंगेजमेंट ड्रेस भी पवन सचदेवा ने ही डिजाइन की थी.

पिंकविला से बातचीत करते हुए पवन सचदेवा ने कहा, ‘हमारे लिए उनके आउटफिट डिजाइन करने का यह एक फुल ऑफ वीक रहा है. राघव के पास फिटिंग के लिए वक्त नहीं है क्योंकि वह राजनीतिक कामों में बिजी हैं. किसी तरह से हमने सबकुछ किया.  मैंने सभी इवेंट्स के लिए उनका कैज़ुअल आउटफिट से लेकर फॉर्मल लुक तक सब कुछ डिजाइन किया है.’


बचपन से पवन सचदेवा के डिजाइन्स पहन रहे हैं राघव
मशहूर डिजाइनर आगे कहते हैं, ‘वह मेरा भतीजा है, मेरी सगी बहन का बेटा है. वह 9 साल की उम्र से ही मेरे डिजाइन किए गए आउटफिट्स पहन रहा है. वहीं राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन्स के बारे में बात करते हुए पवन ने कहा, हर सेरेमनी की एक कलरफुल थीम होती है. हमने उनके लुक को परिणीति के लुक के साथ ट्विन किया है.’

‘हम परिणीति को पाकर बहुत खुश हैं’
शादी को लेकर राघव के बारे में बात करते हुए पवन सचदेवा ने कहा, ‘यह उनके लिए एक नई शुरुआत है. वह बहुत एक्साइटेड हैं और होना भी चाहिए क्योंकि उनकी शादी है. वे एक पावर कपल हैं, वे साथ में अच्छे लगते हैं. यह एक पावर-पैक शादी है! वे हर तरह से एक-दूसरे को कंपलीट करते हैं. पवन ने आगे कहा, हम अपनी फैमिली में परिणीति को पाकर बहुत खुश हैं. जिसे जाहिर करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. वह एक वंडर्फुल पर्सनैलिटी हैं.’

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू के बीच में आया शख्स तो भड़कीं एक्ट्रेस, जड़ा थप्पड़! कहा- ‘कैमरे के पीछे जाओ यार’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button