मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों किया था सुसाइड? सालों बाद एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड की मौत पर दिया बयान

Connect News 24

Rhea Chakraborty On Trolling: रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लाइफ एक्सपीरियंसेस पर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी पहले की जिंदगी और अब की जिंदगी में फर्क बताया और कहा कि पहले उन्हें 31 साल की उम्र में अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी. लेकिन अब वे थैरेपी का सहारा लेकर मूव ऑन कर चुकी हैं.

‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023’ में राजदीप सरदेसाई से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा- ‘लाइफ एक सर्कल है. अब मैं मीडिया से बात कर रही हूं. लाइफ आगे बढ़ रही है. New Me बहुत अलग है. पहले 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी. मुश्किल समय में आप देवदास बन सकते हैं या थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं. मैंने थेरेपी का सहारा लिया.’


‘मुझे चुड़ैल नाम पसंद आया’
रिया कहती हैं कि उनके अंदर की आवाज उन्हें कहती थी कि सब ठीक होगा. इस सवाल पर कि क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनका कोई रोल था, एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि जब वो लोगों के चेहरे देखती हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ लोग उन्हें इस तरह देखते हैं कि जैसे उन्होंने कुछ किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों के चेहरे पढ़ सकती हूं. मुझे चुड़ैल नाम पसंद आया और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा. सुशांत सिंह के सुसाइड करने को लेकर रिया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. लेकिन वे जानी हैं कि वे किन चीजों से गुजरे हैं.’

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या को लेकर घिरी थीं एक्ट्रेस
बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करके अपनी जान ले ली थी. ऐसे में उनकी मौत के रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप लगे. रिया और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अचानक से सुशांत के इस कदम ने उनपर शक की सुई घुमा दी थी. इसके चलते रिया को जेल तक जाना पड़ा और सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग से गुजरना पड़ा.

ये भी पढ़ें: अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री रिलीज करेंगे Richa Chadha और Ali Fazal, इस खास दिन पर दिखाएंगे पहली झलक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button