मनोरंजन

करीना कपूर खान क्यों नही देखतीं अपनी कोई भी फिल्म? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

Connect News 24

Koffee With Karan 8 Promo: करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 8 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के अब तक के एपिसोड काफी धमाकेदार रहे हैं. अब इसका आने वाला एपिसोड भी खूब मजेदार होने वाला है. शो की अगली गेस्ट करीना कपूर खान और आलिया भट्ट हैं. इस एपिसोड के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. 

इस वजह से करीना नहीं देखती अपनी फिल्म 
इस शो में करीना कपूर और आलिया भट्ट ने कई मजेदार बाते की हैं. साथ ही बेबो ने इस शो में खुलाया किया है कि वे अपनी कोई भी फिल्म नहीं देखती हैं. एक्ट्रेस ने इसकी बेहद खास वजह भी बताई है. करीना ने कहा वे फिल्मों में अपने आपको देखकर नर्वेस फील करती हैं इसी वजह से वे अपनी फिल्म नहीं देखती हैं. 

करीना कहती हैं कि- “मैं बहुत असहज महसूस करती हूं जब भी अपने आपको फिल्म में देखती हूं. मैंने अपनी कोई भी फिल्म नहीं देखी है. मुझे लगता है कि मैं ऐसी जगह पर हूं जहां मैं बहुत खुश हूं, बहुत शांत हूं, बहुत तनावमुक्त हूं और सबकुछ अच्छा चल रहा है.ऐसे में मुझे लगता है कि अगर मैं खुद को देखूंगी तो अपने आपको जज करना शुरू कर दूंगी”. 


करीना के बात सुन साथ में बैठी आलिया काफी हैरान हो जाती हैं. उनकी इस बात पर एक्ट्रेस ने उन्हें कहा है कि आप के अंदर काफी कॉन्फिडेंस हैं.

करीना ने आलिया को दी दूसरा बच्चा करने की सलाह
बता दें कि, इस एपिसोड में करीना ने अपनी भाभी आलिया भट्ट को भी एक मजेदार एडवाइज दी है. दरअसल, आलिया ने बताया कि उनके और रणबीर कपूर के बीच राहा को लेकर खूब झगड़े होते हैं.  हम दोनों इस बात पर लड़ते हैं कि कौन राहा के साथ ज्यादा समय बिताता है. इस पर करीना कपूर दोनों के झगड़े को खत्म कराने की एक सलाह देती हैं.  करीना कहती हैं कि ये दूसरे बच्चे पैदा करने का एक संकेत है. ताकि दोनों के पास एक एक हो.

यह भी पढ़ें. Koffee With Karan 8: इस बात पर रोज झगड़ते हैं Alia-Ranbir, भाभी को Kareena Kapoor ने सेकेंड बेबी पैदा करने की दी सलाह


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button