पीलीभीत

नारी शक्ति: बरेली रेंज के आठ थानों में अब महिला थानेदार, सोनी शुक्ला के हाथ परौर थाने की कमान

Connect News 24

Women police station in-charge posted in eight police stations of Bareilly range

बदायूं की मुजरिया थाना प्रभारी रेनू देवी, सोनी शुक्ला थानाध्यक्ष थाना परौर (शाहजहांपुर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली रेंज के चारों जिलों में महिला थानेदारों की तैनाती कर दी गई है। बरेली में महिला थाने के अलावा भमोरा में महिला इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। परमेश्वरी ने शुक्रवार शाम को ही वहां कार्यभार संभाल लिया है।

 

भमोरा थाने की कमान अभी तक इंस्पेक्टर केवी सिंह के हाथ में थी। मेरठ विजिलेंस में ट्रांसफर के बाद उनको रिलीव किया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय की महिला आयोग एवं बाल अधिकार पटल की प्रभारी परमेश्वरी को भमोरा थाने का प्रभारी बनाया है।

ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन…

 

रेंज के आठ थानों में अब महिला इंस्पेक्टर

बरेली के भमोरा थाने में इंस्पेक्टर परमेश्वरी के साथ ही बदायूं के मुजरिया थाने में इंस्पेक्टर रेनू सिंह को तैनात किया गया है। शाहजहांपुर के परौर थाने में सोनी शुक्ला और पीलीभीत के गजरौला थाने में रूपा बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button