मनोरंजन

चेहरे पर जख्म फिर भी हाथों में बंदूक ताने नजर आईं अवनी बाजीराव, सिंघम अगेन से करीना कपूर का फर्

Connect News 24

Singham Again: रोहित शेट्टी की मचअवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ खूब चर्चा में बनी हुई है. फैंस रोहिच शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स धीरे धीरे कर फिल्म के सभी किरदार का पर्दा फाश कर रहे हैं. 

सिंघम अगेन से करीना कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
वहीं अब सिंघम अगेन से बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सामने आया है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा है कि ‘आज मैं आप सभी को सिंघम की सबसे बड़ी ताकत से मिलवाने जा रही हूं. इसका नाम है अवनी बाजीराव सिंघम. 


करीना ने अजय देवगन को लेकर कही ये बात 
करीना आगे लिखती हैं कि ‘हमने सबसे पहले साल 2007 में काम किया था, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिनमें गोलमाल रिटर्नस, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्नस शामिल है. वहीं अब अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम सिंघम अगेन है.16 साल से हम एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला. बेबो अभी भी स्वीट, सिंपल और मेहनती है.’ बता दें कि करीना यहां अजय देवगन की बात कर रही हैं.

दीपिका, रणवीर, टाइगर भी मचाएंगे धमाल
बता दें कि.रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह 5वीं फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स , सिंबा और सूर्यवंशी आई थी. वहीं करीना से पहले अक्षय कुमार, दीपिकी पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

येे भी पढ़ें: ‘मैं तुमपर पैसे लुटाऊंगा तो तुम्हें मेरे साथ…’, एक्टिंग में काम दिलवाने के बदले जब 60 साल के आदमी ने Ratan Raajputh के सामने रखी थी ये शर्त


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button