Budaun News: स्टेडियम में कुश्ती के ट्रायल आज
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में पुरुष वर्ग के कुश्ती ट्रायल 13 अक्तूबर को स्टेडियम में होंगे। महिला हैंडबॉल के ट्रायल 26 अक्तूबर को होंगे। खेल विभाग ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में खेल कराने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में 13 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष वर्ग के कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। 26 अक्तूबर को महिला हैंडबॉल के ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल्स का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। चयनित खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। संवाद